
रीवा। मऊगंज जिले में नाबालिग लडक़ी के साथ गैंगरेप की वारदात को अगस्त माह में अंजाम दिया गया था. शनिवार की रात आरोपी ने पीडि़ता के पिता का घर से अपहरण कर लिया. जिसके बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणो ने मऊगंज-हनुमना हाइवे पर जाम लगा दिया और रात 2 बजे तक बवाल मचा रहा. सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी सहित कई संदेहियों को हिरासत में लिया है. समझाइश के बाद रात को मामला शांत हुआ और जाम हटा.
जानकारी के मुताबिक अगस्त महीने में नाबालिग लडक़ी के साथ गैंगरेप हुआ था. आरोपी पीडि़ता के पिता पर दबाव बनाने के लिये शनिवार की रात घर से अपहरण कर लिया. सूचना मिलने पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने घेराबंदी शुरू की तो आरोपी ने अपहत व्यक्ति को छोड़ दिया और एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया जो गैंगरेप का मुख्य आरोपी है. इसके साथ ही कई संदेहियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूंछताछ की जा रही है. मऊगंज-हनुमना हाइवे में आक्रोशित ग्रामीण जाम लगा दिये थे, भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा और समझाइश दी. रात दो बजे तक बवाल की स्थित बनी रही, संदेहियों के हिरासत में लिये जाने के बाद मामला शांत हुआ. एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि गैंगरेप की घटना अगस्त माह की है. आरोपी ने पीडि़ता के पिता का अपहरण किया था और पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सहित संदेहियों को राउंडफ किया है, जिससे पूंछताछ की जा रही है अब स्थित सामान्य है.
