डॉ. अजय खेमरिया बने मप्र के नए दिव्यांगजन आयुक्त, सचिव के समकक्ष पद की जिम्मेदारी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश सरकार ने सामाजिक सेवा और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे डॉ. अजय खेमरिया को प्रदेश का नया दिव्यांगजन आयुक्त नियुक्त किया है। यह पद राज्य शासन के सचिव के समकक्ष रहेगा। डॉ. खेमरिया शिवपुरी जिले में संचालित मंगलम संस्था के संचालक हैं, जो लंबे समय से दिव्यांगजनों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए कार्यरत है। सरकार ने उनका चयन तीन सदस्यीय राज्य स्तरीय सर्च कमेटी की अनुशंसा पर किया है। मंगलम संस्था द्वारा वर्षों से संचालित अभियान ने न केवल हजारों दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाया है, बल्कि समाज में उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई है।

Next Post

थाने से रेत माफिया दिनदहाड़े ले गए तीन ट्रैक्टर

Sun Oct 26 , 2025
छतरपुर। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत शनिवार सुबह एसडीएम अखिल राठौर ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों को अवैध रेत से भरा पकड़ा। तीनों ट्रैक्टरों को सिविल लाइन थाने में जमा कराया गया था। थाने से ही ले गए रेत माफिया […]

You May Like

मनोरंजन