निगमायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
वाटर प्लस सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक
इंदौर: वाटर प्लस सर्वेक्षण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वेक्षण गाइडलाइन के तहत सभी कार्य समय पर पूरे करने की चर्चा हुई. कान्ह नदी के शुद्धिकरण और आउटफाल टैपिंग कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया.नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने सिटी बस ऑफिस में वाटर प्लस सर्वेक्षण के तहत नागरिकों को जागरूक करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
नदी के दोनों किनारों की सफाई, सौंदर्यीकरण और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने का काम समय पर पूरा कर प्राथमिकता तय करने आदेश दिए. आयुक्त वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता सुनिश्चित के साथ पूरे किए जाएं, ताकि वाटर प्लस सर्वेक्षण के दौरान इंदौर का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहे. बैठक में अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, विवेश जैन, समस्त ड्रेनेज सुपरवाइजर एवं ड्रेनेज विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
