दो माह बाद भी वेबसाइट पर दर्ज हैं एमयू सिद्दीकी

सिंगरौली । बैढ़न शासकीय महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर रिकॉर्ड अद्यतन न होने को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. मेराजुद्दीन सिद्दीकी का स्थानांतरण कटनी जिले के शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में हुए करीब दो माह बीत चुके हैं। इसके बावजूद उनका नाम अभी भी बैढ़न महाविद्यालय की वेबसाइट पर कार्यरत प्राध्यापक के रूप में प्रदर्शित हो रहा है। इससे उच्च शिक्षा विभाग के ऑनलाइन अभिलेखों की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार वेबसाइट का रिकॉर्ड अद्यतन कराने की जिम्मेदारी स्थापना शाखा से जुड़ी होती है, लेकिन आरोप है कि स्थापना शाखा के नंदकिशोर प्रजापति द्वारा अब तक आवश्यक संशोधन नहीं कराया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि जब स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित प्राध्यापक कार्यमुक्त हो चुके हैं, तब भी रिकॉर्ड अपडेट क्यों नहीं किया गया। प्राचार्य की निगरानी और प्रशासनिक कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। जानकारों का कहना है कि महाविद्यालय की वेबसाइट पर समय-समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि छात्रों और आम नागरिकों को भ्रम की स्थिति का सामना न करना पड़े।

Next Post

1 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम बरामद, मनासा पुलिस के हत्थे चढ़ा महाराष्ट्र का आरोपी 

Fri Jul 3 , 2026
मनासा। प्रदेशव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मनासा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 2.30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस […]

You May Like