1 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम बरामद, मनासा पुलिस के हत्थे चढ़ा महाराष्ट्र का आरोपी 

मनासा। प्रदेशव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मनासा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 2.30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर मनासा-रामपुरा मार्ग स्थित बालाजी मंदिर के सामने आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके बैग से 1 किलो 660 ग्राम अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा उर्फ शिवलाल विश्नोई (30), निवासी चालीसगांव चोपुरी, जिला धुलिया (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है, जिसने आरोपी को अफीम उपलब्ध कराई थी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश अवस्थी, उपनिरीक्षक तेजसिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक अकीब मेव, मनोहर बैरागी तथा आरक्षक दशरथ जाटव, प्रकाश कोडावत, कमल गुर्जर और विनोद भाटी की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

24 घंटे में प्रातः 8 बजे तक 17.6 मिलीमीटर औसत वर्षा

Fri Jul 3 , 2026
आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले में बीते 24 घंटे में प्रातः 08 बजे तक 17.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार आलीराजपुर में 0.0 मि.मि ,जोबट में 45.0 मि.मि ,उदयगढ़ में 59.4 मि.मि, च. शे. आ. नगर में 1.4 मि.मि, कट्ठीवाड़ा में 0.0 मि.मि , सोण्डवा में 0.0 मि.मि कुल 105.8 […]

You May Like