दूध-दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर सख्त कार्रवाई

धार, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशानुसार एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश के आदेशानुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुभाष खेडकर द्वारा ग्रामीण एवं तहसील क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत बस स्टैंड, डही (तहसील डही) स्थित मां मोगल दूध डेयरी से भैंस के दूध का नमूना लिया गया। इसके साथ ही, ग्राम देवगढ़ (तहसील मनावर) स्थित कन्हैया पाटीदार के फॉर्महाउस से गाय एवं भैंस के दूध का नमूना लेकर बिना खाद्य पंजीयन के कारोबार करने पर प्रकरण दर्ज किया गया।कार्यवाही के दौरान गणपुर चौकड़ी (तहसील मनावर) स्थित दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था के संचालक शुभम गोस्वामी तथा मनावर स्थित लवेश दूध दही भंडार के संचालक गोपाल काग से भैंस के दूध के नमूने लिए गए। धार रोड मनावर स्थित राधा कृष्ण दूध डेरी के संचालक विशाल यादव से भैंस के दूध का नमूना लेकर बिना खाद्य पंजीयन के कारोबार पाए जाने पर दुकान को बंद करवाया गया।

इसके अतिरिक्त, पिकअप वाहन से दूध परिवहन करने पर अरुण गेहलोत से मिक्स दूध का नमूना लिया गया तथा बी.एम.सी. बालीपुर (तहसील मनावर) के बाबूलाल देवड़ा से मिक्स दूध का नमूना लेकर बिना खाद्य पंजीयन के कारोबार करने पर प्रकरण बनाया गया।

इस संपूर्ण कार्यवाही के दौरान दूध के कुल 08 नमूने लिए गए तथा 03 दूध कारोबारियों के विरुद्ध बिना खाद्य पंजीयन के प्रकरण दर्ज किए गए है। प्रशासन द्वारा लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त होने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आगामी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ इस तरह का सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही पर JAES Project को कारण बताओ नोटिस

Tue Jul 28 , 2026
दमोह। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने 108 एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली JAES Project (I) Pvt. Ltd. को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी आदेशानुसार पथरिया ब्लॉक के ग्राम मिसर पिपरिया निवासी प्रसव पीड़िता को समय पर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। देरी के […]

You May Like