गमी कार्यक्रम में गया था परिवार, घर में हो गई लाखों की चोरी

महू: कदवाली गांव में बुधवार को चोरों ने सूने घर के दिनदहाड़े ताले तोड़कर करीब 40 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया. वारदात के समय पीड़ित परिवार एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने गया था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है.

कदवाली निवासी धनसिंह फुलवारे का परिवार पास के ही गांव में एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने गया था. घर सूना पाकर बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर अलमारियों से नकदी व जेवरात समेटकर रफूचक्कर हो गए. दोपहर में जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो चोरी का पता चला. धनसिंह के मुताबिक, चोर 40 हजार रुपए नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए हैं. पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है

Next Post

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…

Thu Jun 25 , 2026
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि आज हॉलीवुड और मनोरंजन जगत में नए कलाकारों व फिल्मकारों के लिए अवसर पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे विचार सबसे बड़ी पूंजी है। बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही […]

You May Like