
ओंकारेश्वर। प्रशासन द्वारा प्रदूषण को देखते हुए एक मई से डीजल इंजन पूर्णता बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं । अनु विभाग अधिकारी द्वारा नाविकों की एक बैठक में यह निर्णय बताया गया की एक मई से डीजल इंजन पूर्णता बंद कर दिए गए हैं । जिन नाविकों को नावे चलना है वह या तो प्रदूषण से रहित इंजन लगावे बैटरी चलित, सौर ऊर्जा आदि या चप्पू से अपनी नाव चलावे किंतु डीजल इंजन से नाव नहीं चलाई जा सकेंगे प्रतिबंधित कर दी गई है । यदि कोई भी नाविक डीजल इंजन से नाव चलाता हुआ पाया गया तो उसमें पर कार्रवाई की जाएगी । आदेश के बाद नाविकों में हडक़ंप मच गया और उन्होंने नावे बंद रखी और नए इंजन की खोज करना शुरू कर दी। वर्तमान में डेमो के द्वारा जो इंजन चलकर बताया गया था वह नाविको द्वारा पसंद नहीं किया गया क्योंकि काफी भारी है उसको चार्ज करना बहुत मुश्किल हे और उसकी कीमत भी सात आठ लाख रुपए बताई गई है । जो की नविको के वश के बाहर की बात है अब नाभिक तय करेंगे कि कौन सा इंजन बनाना है लगाना है जिससे जल वायु और ध्वनि प्रदूषण न हो।
