कलेक्टर -एसपी ने लिया जायजा
दमोह:कल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) शहर के स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला मुख्यालय पर समारोह की तैयारियां पुलिस-प्रशासन ने पूरी कर ली है.शुक्रवार की सुबह स्टेडियम में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर व पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी की उपस्थिति में आखिरी रिहर्सल की गई. पूर्वाभ्यास में डमी मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, सलामी और परेड निरीक्षण किया गया.परेड में पुलिस, एसएएफ, होमगार्ड के प्लाटूनों के साथ ही एनसीसी, स्काउट, रेडक्रॉस और शौर्यदल आदि शामिल हुए. स्कूली छात्र छात्राओं ने कार्यक्रमों की पुस्तुतियां दी. 26 जनवरी को जिला
स्तरीय कार्यक्रम स्टेडियम सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा. जिसमें मुख्य अतिथि ध्वजारोहण और परेड निरीक्षण करेंगे.इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा.कार्यक्रम में परेड द्वारा हर्ष फायर और मार्च पास्ट किया जाएगा.झांकियों का प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन होगा. उधर जिले केअन्य नगरीय, ग्रामीण व तकरीबन सभी शासकीय दफ्तरों, शिक्षण संस्थाओं में भी राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. कलेक्टर कोचर ने कहा है कि 26 जनवरी को 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. यह वह दिन है, जब संविधान प्रभावी हुआ था, भारत संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य बना था.
उन्होंने कहा शुक्रवार को फूल ड्रेस रिहर्सल थी. पुलिस अधीक्षक सोमवंशी के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया है. इसमें परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, यह सारी एक्टिविटीज यहां पर की है.विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे, उनको आवश्यक दिशा निर्देश पूरे कार्यक्रम के संबंध में दिए गए, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके. इस अवसर पर एडीएम मीना ममराम, एसडीएम दमोह आरएल बागरी, डिप्टी कलेक्टर अविनाश रावत, तहसीलदार मोहित जैन, तहसीलदार रॉबिन जैन, पीडब्ल्यूडी ईई अनिल कुमार अठिया, जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा, पीडब्ल्यूडी एसडीओ वर्षा मिश्रा, पीआईयू विभाग देवेंद्र खरे, डीपीसी मुकेश द्विवेदी, अधिकारी रिया जैन, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड हर्ष कुमार जैन, रक्षित निरीक्षक हेमंत बरहैया,सूबेदार अभिनव साहू,सब इंस्पेक्टर संजू सैयाम, विशेष सशस्त्र बल बृजमोहन प्रसाद कोल,प्लाटून कमांडर प्राची दुबे सब इंस्पेक्टर शिवांगी गर्ग, नगर पालिका से सुरेंद्र कुमार, एनसीसी प्लाटून कमांडर धीरेंद्र कुशवाहा, कपिल अहिरवार, स्कूल स्काउट गाईड श्वेता कुरारिया, तनु विश्वकर्मा, प्रतिमा अहिरवार, ओम कुरेरिया, हर्ष पटेल, सानवी अग्रवाल, वीआईपी पायलटिंग आस्था सिंह राजपूत, रिंकी सेन, ज्योति पटेल, शोभा सिंह लोधी, ध्वजारोहण दिनेश गोस्वामी लाइन ऑफिसर, प्रधान आरक्षक उमाशंकर डीआई, आरक्षक मुकेश रक्षित केंद्र, वीआईपी वाहन चालक राजकुमार नगाइच, बिगुलर प्रधान रक्षक इब्राहिम खान, बैंड पार्टी संचालक एएसआई मुन्ना लाल, देवी प्रसाद, विपिन वाल्मीकि,चंचल प्रजापति, वीर सिंह साहू, सूरज रजक, सुमित कुमार,एडवोकेट श्याम विश्वकर्मा, विपिन चौबे, डॉक्टर आलोक सोनवलकर, सुनील कुमार जैन, शिक्षक शरद मिश्रा,विद्युत विभाग सहित और भी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूदरहे
