सीधी: पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा साइबर जागरूकता के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थानों द्वारा लगातार साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत आज थाना कोतवाली, थाना जमोड़ी, थाना कुसमी एवं थाना भुईमाड़ ने संयुक्त रूप से सार्थक प्रयास करते हुए बड़ी संख्या में नागरिकों तक “साइबर सुरक्षा” का संदेश पहुंचाया।
थाना कोतवाली का जनजागरूकता कार्यक्रम
एकलव्य हायर सेकेंडरी स्कूल जोगीपुर एवं लालता चौक में आयोजित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल द्वारा बैंक ग्राहकों एवं विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन एवं सीव्हीव्ही नंबर अज्ञात व्यक्ति से साझा करना अपराधियों के लिए अवसर बन जाता है। केवाईसी अपडेट”, “इनाम जीता”, “लोन मिल रहा है” जैसी झांसेदार कॉल से सावधान रहने की सलाह दी गई। फर्जी अधिकारियों के नाम से की जाने वाली कॉल व मैसेज से ठगी की आशंका स्पष्ट की गई।हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत पंजीबद्ध करने की जानकारी दी गई।
