स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ का आयोजन

नयी दिल्ली 15 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार रात यहां ‘एट होम’ समारोह का आयोजन किया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डा़ एस जयशंकर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और आवासन तथा शहरी कार्य मंत्री मनाेहर लाल और अनेक गणमान्य तथा विशिष्ट व्यक्ति शामिल थे।

इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों का विशेष तरीके से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति अतिथियों से मिली तथा उनके साथ बातचीत की। ‘एट होम’ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित विशेष अतिथियों को भी बुलाया गया था।

इस समारोह की थीम पूर्वी भारत, विशेष रूप से बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित थी।

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ का आयोजन किया जाता है।

 

Next Post

पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Fri Aug 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ शुक्रवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से बारहवीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह लालकिले के प्रांगण में मनाया […]

You May Like

Play sound