अमरपाटन महाविद्यालय पहुंचे उच्च शिक्षा अतिरिक्त संचालक

सतना: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमरपाटन में लंबे समय से मिल रही वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायतों के बाद उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. महेंद्र मणि ने सोमवार को अपनी टीम के साथ कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।सूत्रो के मुताबिक़ अतिरिक्त संचालक ने महाविद्यालय परिसर पहुँचने के बाद चल रही विश्वविद्यालय की परीक्षाओ की व्यवस्था का अवलोकन किया साथ ही परिसर में मौजूद छात्रों से भी व्यवस्थाओं को लेकर बात चीत की

बताया गया कि डा. द्विवेदी ने महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में अतिथि विद्वान डॉ. अवधेश पटेल की नियुक्ति को लेकर लगातार शिकायतें उच्च शिक्षा विभाग को मिल रही थीं जिसकी जानकारी उन्होंने हासिल की जिस पर बताया गया कि पूर्व अतिरिक्त संचालक डॉ.पंकज श्रीवास्तव के दौरान तीन सदस्यीय दल ने जांच की थी जिसमें अतिथि विद्वान डॉ अवधेश पटेल दोषी पाए गए थे जिसकी रिपोर्ट आयुक्त को सौंपी गई थी

हालाकि मामला न्यायालय के अधीन होने से किसी प्रकार से कार्यवाही नहीं हुई वही इस दौरान यह भी सामने आया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा अतिथि विद्वानों के वेतन से तय सीमा से अधिक वृतिकर की कटौती की जा रही है।परिसर में मौजूद छात्रों ने अतिरिक्त संचालक से महाविद्यालय में पेयजल की समस्या का जिक्र किया जिस पर उन्होंने तत्काल छात्रों के उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए,वहीं बताया गया कि निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त संचालक ने वित्तीय मसलों को लेकर अतिरिक्त संवेदन शीलता दिखाई और संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले गए

इनका कहना
आज हमने अमरपाटन महाविद्यालय का निरीक्षण किया कॉलेज को लेकर जो भी शिकायतें लंबित थीं, उन्हें गंभीरता से लिया गया है। प्राचार्य को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द सभी शिकायतों का निराकरण कर सूचित करे ।
डा. महेंद्र मणि द्विवेदी
अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा

Next Post

सतना रीवा नेशनल हाईवे पर मौत का खुला मुहाना टूटी सुरक्षा दीवार दे रही बड़े हादसे को दावत

Tue May 19 , 2026
सतना :सड़क हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तमाम गाइडलाइनों के बाद भी जिम्मेदार लोगों का लापरवाह रवैया खत्म नही हो रहा है कुछ ऐसे ही हालात सतना रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग में नेमुआ क्षेत्र के पास हैं महीनों पहले दुर्घटना से टूटी पुल की सुरक्षा दीवार फिर किसी बड़े हादसे […]

You May Like