उत्साह से मना भगवान का जन्म कल्याणक

शाहगंज। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर एवं विश्व को अहिंसा का संदेश देने वाले वर्तमान शासन नायक 1008 श्री भगवान महावीर स्वामी का 2625 वा जन्म कल्याणक महोत्सव नगर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया.

इस अवसर पर अभिषेक शांतिधारा पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया तत्पश्चात समाज जनों द्वारा झांझ मंजीरो के साथ भगवान महावीर की आरती उतारी गई एवं भगवान को झूला झुलाया गया. जन्म कल्याणक मनाने के लिए महिला पुरुष एवं बच्चे पीले वस्त्र पहनकर सुबह से ही मंदिर जी में पहुंच गए थे. भगवान के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी. शाम को मंदिर जी में भजन एवं भगवान महावीर की आरती की गई। इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष शिखर चंद जैन संतोष जैन, सुशील जैन, अनूप जैन पारस जैन अनंत जैन, गौरव जैन, गगन जैन सहित अन्य लोग शामिल थे.

 

Next Post

महंगाई की शवयात्रा लेकर शहर में निकले कांग्रेसी

Tue Mar 31 , 2026
सीहोर। भाजपा सरकार की असफल नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने महंगाई की शव यात्रा निकाली. कोतवाली चौराहा से शव यात्रा शुरू हुई और लिसा टॉकीज चौराहे तक निकाली गई. जहां पर महंगाई रूपी शव का दाह संस्कार किया गया. इसके बाद उपस्थित सभी कांग्रेस […]

You May Like