ईरान के सर्वोच्च नेता के चयन में मेरी भागीदारी होनी चाहिए: ट्रंप

वॉशिंगटन, 06 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्च नेता के चयन में उनकी व्यक्तिगत भागीदारी होनी चाहिए।
अमेरिकी समाचार वेबसाइट ‘एक्सियोस’ को गुरुवार को दिये एक टेलीफोन साक्षात्कार में श्री ट्रंप ने कहा कि दिवंगत ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई का ईरान का नया नेता बनना ‘अस्वीकार्य’ है। उन्होंने कहा, “इस नियुक्ति में मेरी भागीदारी होनी ही चाहिए। खामेनेई का बेटा मुझे मंजूर नहीं है।” इसके साथ ही श्री ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान किसी ऐसे नए नेता का चयन करता है जो ‘खामेनेई की नीतियों को ही जारी रखता है’, तो अमेरिका को ‘अगले पांच वर्षों के भीतर’ फिर से युद्ध के मैदान में उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

इससे पहले ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने मीडिया को बताया था कि हाल ही में अमेरिकी-इजरायली हमलों में श्री खामेनेई की मृत्यु के बाद, ईरान ने एक तीन सदस्यीय अंतरिम नेतृत्व परिषद का गठन किया है। यह परिषद नया सर्वोच्च नेता चुने जाने तक देश के कामकाज संभालेगी।
ईरान के सरकारी प्रसारक ‘आईआरआईबी टीवी’ ने बुधवार को कहा था कि सर्वोच्च नेता के पद के लिए कई काबिल लोगों का चयन कर लिया गया है और जल्द ही आधिकारिक तौर पर उनके नामों को मंजूरी दी जायेगी।

Next Post

इजरायल ने ईरान में बड़े पैमाने पर नये हमले शुरू किये

Fri Mar 6 , 2026
यरूशलम, 06 मार्च (वार्ता) इजरायली सेना ने तेहरान में ईरानी सरकार के बुनियादी ढांचों पर ‘बड़े पैमाने’ पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।सेना ने शुक्रवार तड़के यह घोषणा की । हमले की इस कार्रवाई से पहले इजरायली सैन्य प्रमुख इयाल ज़मीर ने कुछ घंटों पहले कहा था कि इजरायल […]

You May Like