नहीं जीत पाये श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स का खिताब

बुकित जलील (वार्ता) भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को रविवार को मलेशिया मास्टर्स 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

आज यहां खेले गये पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में बैडमिंटन रैंकिंग में 65वें स्थान पर काबिज किदांबी श्रीकांत को विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी चीन के ली शिफेंग ने 36 मिनट तक चले मैच में सीधे सेटों में 21-11, 21-9 से हराया। किदांबी श्रीकांत की ली शिफेंग के खिलाफ पांच मैचों में चौथी हार है।

मैच की शुरुआत भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने पहला अंक हासिल करके की लेकिन इसके बाद शिफेंग ने श्रीकांत पर दबाव बनाना शुरू किया और 6-3 की अहम बढ़त बना ली। मिड गेम ब्रेक तक विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी शिफेंग ने 11-6 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद श्रीकांत ने कुछ अंक बटोरे लेकिन शिफेंग ने लगातार अंक हासिल करते हुए स्कोर 16-9 से अपने हक में कर लिया।

इसके बाद चीन शटलर ने श्रीकांत को कोई मौका नहीं देते हुए पहले गेम मात्र 15 मिनट में 21-11 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में चीनी शटलर ने श्रीकांत पर दबदबा बनाते हुए 21-9 से जीत दर्ज की और मलेशिया मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया।

Next Post

शादी के जश्न में महिलाओं ने भी की हर्ष फायरिंग, 6 पर केस दर्ज

Mon May 26 , 2025
ग्वालियर: बदनापुरा इलाके से एक बार फिर खुलेआम हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि फायरिंग करने वालों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। यह वीडियो बदनापुरा की गलियों में हुई एक शादी का है, जहां बंदूकें लेकर खुलेआम फायरिंग की गई।वीडियो […]

You May Like