हाईकोर्ट बार चुनाव में विभा, शांति व आरती ने लहराया जीत का परचम

जबलपुर:हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के चुनाव में अधिवक्ता विभा पाठक ने सर्वाधिक 1383 और शांति तिवारी ने 1265 व आरती शर्मा ने 1211 मतों के साथ जीत का परचम लहरा दिया। तीनों कार्यकारिणी सदस्य महिला के पदों पर निर्वाचित हो गईं।

जबकि महिला उपाध्यक्ष पद को लेकर सुषमा पांडे के पुर्नगणना के आवेदन को स्वीकार करते हुए प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद परिणाम पूर्ववत रहा। मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संजय सेठ व उनकी टीम अध्यक्ष सहित सभी पदों के विजेताओं के निर्वाचन की अधिकृत अधिसूचना जारी करेंगे। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह की तिथि नियत कर ली जाएगी।

Next Post

पेट दर्द से था त्रस्त, चाकू मार कर ली खुदकुशी

Tue Aug 25 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर निवासी एक बुजुर्ग ने पेट में चाकू से वार कर खुदकुशी कर ली । मृतक लंबे समय से पेट दर्द की बीमारी से त्रस्त था। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर दीपक चौरसिया निवासी कांचघर नई बस्ती […]

You May Like