साक्षात्कार:बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए चिंतित और गंभीर दिखे सीएमएचओ

सीधी : दशकों से जिले की लचर स्वास्थ्य सेवा को लेकर अक्सर मरीजों और उनके परिजनों द्वारा खड़े किये जाने वाले विभिन्न सवालों को लेकर नवभारत से खास बातचीत के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवा को लेकर चिंतित और गंभीर नजर आये।नवभारत से बातचीत के दौरान सवालों का जबाब देते हुये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी डॉ.अशोक कुमार खरे ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवा बेहतर हो जिसका प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा व्यवस्थित करने हेतु लगातार कलेक्टर के मार्गदर्शन में सख्त दिशा निर्देश जारी करने के साथ-साथ जहां जो कमियां हैं उनको दूर करने के लिए प्रस्ताव लेकर जल्द से जल्द उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सकारात्मक सुझाव पर होगी नियमानुसार कार्यवाही

सीएमएचओ डॉ.अशोक खरे ने चर्चा के दौरान कहा कि जिले एवं शहर के आमजन और समाजसेवियों से सकारात्मक सोच के साथ स्वास्थ्य सेवा को लेकर मिलने वाली जानकारी और समस्याओं व सुझाव पर गंभीरता से विचार कर उस पर यथा संभव नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

मरीजों से मिलकर लेते हैं स्वास्थ्य सेवा की जानकारी

सीएमएचओ डॉ.अशोक कुमार खरे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हैं। जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान भी उनकी प्राथमिकता में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवा ही रहती है।

अवैध क्लीनिकों एवं मेडिकल स्टोरों की हो रही जांच

नवभारत से चर्चा के दौरान सीएमएचओ डॉ.अशोक खरे ने बताया कि जिले में संचालित नियम विरुद्ध शासन के मापदण्डों के विपरीत अवैध क्लीनिकों, छोलाछाप चिकित्सकों सहित मेडिकल स्टोरों की सतत् जांच कर समय-समय पर कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला, टीम में बड़ा बदलाव!

Sat Oct 3 , 2026
न्यू चंडीगढ़, भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरा और अंतिम मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुका है।भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज तीसरा और आखिरी अहम […]

You May Like