उज्जैन: महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान में अनुशासन के नाम पर छात्र के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शिक्षक दत्तदास शेवड़े एक छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि दूसरे के बिस्तर पर सोने जैसी छोटी सी बात पर वार्डन की जिम्मेदारी संभाल रहे शिक्षक ने छात्र पर जमकर छड़ियां बरसाईं, जिससे वह दर्द से चीखता रहा।
भारत सरकार के अधीन संचालित इस आवासीय संस्थान में हुई इस हिंसक घटना ने सनसनी फैला दी है, हालांकि प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
