नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के आनुषांगिक संगठन सेवादल ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस सेवादल के प्रमुख श्रीनिवास बी.वी. ने सोमवार को यहां बताया कि शहीदे ए आजम भगत सिंह ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। उनसे प्रेरणा लेकर हम उसी तरह ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी लड़ेंगे और उनका इस्तीफा करवा कर रहेंगे। देश के सामने उनकी चोरी पकड़ी गई है और अब उनको कोई नहीं बचा पाएगा।”
उन्होंने कहा कि भगत सिंह का जीवन देश के युवाओं को साहस, देशभक्ति, वैचारिक दृढ़ता तथा स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवकों ने यहां शहीदी पार्क पहुंचकर भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। सेवादल ने युवाओं से भगत सिंह के जीवन, लेखन और विचारों का अध्ययन करने तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प भी लिया।

