कासिम कुरैशी पर दर्ज है 23 मामले, कुरैश मंडी की महिलाओं ने चमन तिराहे पर किया प्रदर्शन

दमोह. गुरुवार सुबह पुलिस पर गोली चलाने वाले कासिम कुरैशी पर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें गौकशी, विस्फोटक अधिनियम, लूट-डकैती और हत्या का प्रयास शामिल है. वह कोतवाली और देहात थाना के कुछ मामलों में फरार था. दमोह में यह दूसरी ऐसी घटना है. पहले हिंदू संगठन से जुड़े लोगों पर आरोपियों ने गोली चलाई थी.जिसके बाद आज चौकी प्रभारी आनंद कुमार पर जिनकी हालत अब सामान्य है. उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. वहीं आरोपी को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

इस घटना के बाद कुरैश मंडी की महिलाओं के द्वारा जाम जैसे हालात बनाने के प्रयास हुए लेकिन पुलिस की सूझ-बूझ से स्थितियां संभाल की गई। इस बीच पुलिस ने चेतावनी दी है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. इधर,कासिम की खाला सिफा और रूबीना बी ने बताया कि कासिम पठान ने छुट्‌टन की गाड़ी जला दी थी. इस मामले में वह तीन माह से फरार था.नागपुर में रहकर मजदूरी कर रहा था, वहां से पुलिस उसे पकड़ कर ले आई. उसे देहात थाने में ले गए. उसे कल ले आए, लेकिन उसकी मां को भी नहीं मिलाया. इसी को लेकर कुरैश मंडी की कुछ महिलाओं ने चमन तिराहा पर आकर चिल्लाने लगी, इस दौरान मौके पर पहुंची भारी संख्या ने पुलिस फोर्स में महिला को समझाइस देकर सड़क से किनारे किया, इस कारण जाम जैसे हालात नहीं बन पाए, यहां पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गयाहै.

उधर,पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के अनुसार आरोपी कासिम कुरैशी कई मामलों में फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि उसके पास हथियारों का जखीरा है.राजनगर क्षेत्र में हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर दो फायर किए.एक गोली चौकी प्रभारी को लग गई.आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई.

Next Post

करीला मेला देखने जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Thu Mar 20 , 2025
गुना जिले के आरोन कस्बे के पास हुआ हादसा   गुना: गुना जिले से मोटरसाइकिल लेकर अशोकनगर स्थित करीला धाम जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसा बुधवार देर शाम को हुआ है। बताया जा रहा है कि गुना जिले की कुंभराज तहसील निवासी 42 […]

You May Like