यादव ने पुलिस आरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

भोपाल, 07 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस आरक्षक भर्ती-2023 की प्रक्रिया में फर्जीवाड़े एवं अनियमितता की सूचना मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।

डॉ. यादव ने कहा कि इस प्रकार के आपराधिक कृत्य, जिनमें योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होता है, मध्यप्रदेश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक डाटा और आधार हिस्ट्री की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या इम्परसोनेशन पाए जाने पर अभ्यर्थियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

 

Next Post

सबालेंका को हराकर गॉफ ने जीता अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब

Sat Jun 7 , 2025
पेरिस 07 जून (वार्ता) अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने शनिवार को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेले गये फाइनल मुकाबले में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराकर अपने करियर का पहला फ्रेंच ओपन का खिताब जीता। आज यहां खेले गये महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबल […]

You May Like

Play sound