जबलपुर : मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों पर लगाम लगाने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को भी छापेमारी की । तीन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को दीनदयाल चौक के पास स्थित हीरा स्वीट का निरीक्षण कर मिल्क केक, पेड़ा एवं टोस्ट के सैंपल जांच के लिए लिए।
इसी प्रकार पाटन बाईपास स्थित अमृत स्वीट्स एंड बेकरी का औचक निरीक्षण कर दुकान में विक्रय के लिए रखे कुंदा के पेड़ा, केशर पेड़ा, मिल्क केक, मगज के लड्डू और सौंफ तथा विजय नगर स्थित अमृत भंडार से मिल्क केक और नारियल की बर्फी के सैंपल जांच हेतु लिए गए है। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
