कोकीन तस्करी के फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

इंदौर. क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को न्यायालय परिसर से औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है. आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज एक मामले में तंजीम नगर, दरगाह रोड, खजराना निवासी 33 वर्षीय तौसीफ खान को गिरफ्तार किया है. वह इस मामले में फरार चल रहा था. आरोपी को न्यायालय परिसर से फॉर्मल अरेस्ट कर प्रकरण में शामिल किया. 6 जनवरी 2026 को इसी प्रकरण में आरोपी असद शेख को 10 ग्राम कोकीन और घटना में उपयोग बिना नंबर की सफेद सुजुकी स्कूटर के साथ गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान तौसीफ खान की संलिप्तता सामने आने पर उसे फरार घोषित किया था. क्राइम ब्रांच अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि कोकीन की खेप कहां से लाई जाती थी, किन किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन कौन लोग शामिल हैं. प्राप्त तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष 1 जनवरी से अब तक एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रकरणों में 80 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की गई है.

Next Post

मेरे परिजन छोड़कर किसी और को टिकट दे कांग्रेस : राजेन्द्र भारती

Wed Jul 8 , 2026
दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र खरीदा है। अब तक कुल 9 फॉर्म बिके हैं। इस बीच कांग्रेस के निवर्तमान विधायक राजेंद्र भारती ने पार्टी आलाकमान से कहा है कि उनके परिवार को छोड़कर किसी अन्य मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारा […]

You May Like