मेरे परिजन छोड़कर किसी और को टिकट दे कांग्रेस : राजेन्द्र भारती

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र खरीदा है। अब तक कुल 9 फॉर्म बिके हैं। इस बीच कांग्रेस के निवर्तमान विधायक राजेंद्र भारती ने पार्टी आलाकमान से कहा है कि उनके परिवार को छोड़कर किसी अन्य मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाए। उनके इस बयान के बाद दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है।

दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया तेज हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 30 जुलाई को होगा और नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने फॉर्म खरीदकर अपनी संभावित दावेदारी के संकेत दिए हैं। राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद से यह सीट खाली हुई है। अब भारती परिवार ने चुनाव न लड़ने का मन बनाया है और कांग्रेस हाईकमान से किसी अन्य कार्यकर्ता या मजबूत चेहरे को खड़ा करने की अपील की है। फिलहाल दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने आधिकारिक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

Next Post

जिलाबदर बदमाश अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार

Wed Jul 8 , 2026
इंदौर. एक साल के लिए जिलाबदर किए गए चार दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों के आरोपी को पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते हुए अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थ, बलवा, अड़ीबाजी, जुआ-सट्टा सहित कई गंभीर […]

You May Like