भोपाल: सुशासन दिवस के अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ पटेल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ करने का आह्वान किया।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य आम नागरिक तक योजनाओं और सेवाओं को समय पर और प्रभावी रूप से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यसंस्कृति में सुधार, जवाबदेही और संवेदनशीलता बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Next Post
जापान ने क्योटो में 'बर्ड फ्लू' संक्रमण की पुष्टि की
Wed Dec 24 , 2025
टोक्यो, 24 दिसंबर (वार्ता) जापान के कृषि मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि आनुवंशिक परीक्षण से क्योटो प्रांत के एक फार्म में अत्यधिक संक्रामक ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि हुई है। यह इस मौसम में देश में बर्ड फ्लू का नौंवा संक्रमण है। कृषि, वानिकी और मत्स्य मंत्रालय द्वारा जारी एक […]

You May Like
-
1 year ago
बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदा