आज का सावन सोमवार है बहुत ही शुभ

दमोह: अंतिम सोमवार पर आज सुबह भगवान श्री जागेश्वर नाथ धाम के पट खुलते ही हजारों भक्तों का जन सैलाब उमर पड़ा, बता दे की बांदकपुर के आसपास दमोह, हिंडोरिया, गुंजी और भी क्षेत्र से भक्तगढ़ पैदल पहुंचकर श्री जागेश्वर नाथ धाम जी का दर्शन उपरांत जल अभिषेक करेंगे.इसी को लेकर आज कांवरियों के साथ भारी भीड़भाड़ बांदकपुर में रहने का अनुमान है.

जहां मंदिर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त रूप से गर्व ग्रह के बाहर से ही जलहरी से जल अर्पित किया जा रहा है.इसके पूर्व भगवान श्री जागेश्वर नाथ धाम की श्रृंगार के साथ आरती की जा रही है।हिंडोरिया से दमोह सांसद राहुल सिंह भी अपने साथियों के साथ बांदकपुर पहुंचे। वही मंत्री धर्मेंद्र सिंह के अनुज सत्येंद्र सिंह भी कावड़ यात्रा लेकर रात्रि में पहुंचे थे, जो आज सुबह आरती के समय दर्शन कर रहे हैं.
महत्व
आज सावन माह का अंतिम सोमवार 4 अगस्त 2025 को है.इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग रहेगा, जिसमें चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र से वृश्चिक राशि पर संचार करेगा. साथ ही इस दिन ब्रह्म और इंद्र योग का संयोग भी रहेगा, जो भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है.
चौथा और आखिरी सोमवार:* 4 अगस्त 2025 (सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म और इंद्र योग का संयोग)¹।

पुलिस प्रशासन में एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंघी, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, फेमिदा खान, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र गुर्जर, नीतेश जैन, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, सब इंस्पेक्टर संजू सैयाम, चौकी प्रभारी फुटेरा आनंद कुमार,मडियादो शिवांगी गर्ग, रावेंद्र बागरी, चौकी प्रभारी मनीष यादव, दिनेश गोस्वामी,यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को,निरीक्षक अमित गौतम,साहब सिंह, सहित पुलिस बल मौजूद।

Next Post

धार रोड पर खड़े ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Mon Aug 4 , 2025
इंदौर: धार रोड ग्रैंड माचल के पास सोमवार तड़के खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई. हादसे के समय ड्राइवर केबिन में सो रहा था, लेकिन लपटें उठती देख उसने बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली. सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया. घटना सुबह […]

You May Like