
दमोह.संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मीडिया जनों से चर्चा करते हुये बताया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन 9 मई को बांदकपुर जागेश्वरधाम की भूमि पर भूमि पूजन के लिये आ रहे है, प्रथम चरण का काम 9 मई के बाद शुरू होगा. इसमें लगभग 10 करोड़ की राशि से कॉरीडोर का कार्य यथा मुख्य प्रवेश द्वार, सुगमता क्षेत्र, व्यवसायिक दुकानें, गौ-शाला, हवन क्षेत्र, पाथ-वे एवं लैण्ड स्कैप आदि कार्य होंगे.दूसरे चरण में मौजूदा भवन का नवीनीकरण, मंदिर परिसर एवं मंदिर के बाहर क्षेत्र में कार्य कराये जायेंगे. कॉरीडोर 5 चरणों में पूरा होगा और निश्चित रूप से 100 करोड़ का भव्य कॉरिडोर आने वाले समय में बन के तैयार होगा.संस्कृति राज्यमंत्री लोधी ने बताया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आगमन अपरान्ह 3.30 बजे के लगभग प्रस्तावित है। उनका कार्यक्रम करीब 1.30 घंटे का है.कार्यक्रम में अभिलिप्सा पांडा जो विश्व प्रसिद्व भजन गायिका हैं, वह भी हमारे संस्कृति विभाग की ओर से प्रस्तुति देगी.पूर्व वित्तमंत्री व वर्तमान दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा लगभग 3.30 बजे के आसपास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का बॉदकपुर जागेश्वरनाथ में आगमन होगा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव बॉदकपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगें.भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा जागेश्वरनाथ कॉरीडोर बनना सभी के लिए स्वर्णिम पल हैं.
