शिवपुर से बढ़ौरा धाम तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

सीधी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के नेतृत्व में 24 अगस्त 2026 को भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ सुबह 6 बजे ग्राम शिवपुर (मरसरहा), अमरपुर से होगा। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल होंगे।

कांवड़ यात्रा शिवपुर से प्रारंभ होकर अमरपुर बाजार, अटल चौक, करौंदी, गहनौआ मंदिर, खैरा मोड़, कुचवाही, उपनी, जोगीपुर, डैनिहा, सम्राट चौक, गांधी चौक, नया बस स्टैंड, जमोड़ी, सोनवर्षा टोल प्लाजा एवं बढ़ौरा तिराहा होते हुए प्रसिद्ध बढ़ौरा शिव धाम पहुंचेगी।

बढ़ौरा धाम में भंडारा एवं प्रसाद

यात्रा के समापन पर बढ़ौरा शिव धाम में शिवभक्तों के लिए भंडारे एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है। देवेंद्र सिंह दादू ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने तथा प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Next Post

चेन्नई में जल आपूर्ति, स्वच्छता प्रणालियों के आधुनिकीकरण के लिए सरकार ने 23 करोड़ डॉलर के ऋण के लिए एडीबी से किया करार

Fri Aug 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) केंद्र सरकार ने चेन्नई में जल आपूर्ति, स्वच्छता प्रणालियों के आधुनिकीकरण के लिए सरकार 23 करोड़ डॉलर के ऋण के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। वित्त मंत्रालय की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार ऋण के लिए […]

You May Like