गर्दन-पेट में वार कर महिला की हत्या

जबलपुर। लॉर्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल ईदगाह के पास एक अज्ञात महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। हत्यारे ने बेरहमी से महिला की गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतारा है। सूचना मिलते ही पुलिस। एफएसएल विशेषज्ञों की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

लॉर्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य के मुताबिक पुलिस को आज सुबह सूचना मिली थी कि ईदगाह के पास एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि करीब 30 वर्षीय महिला की हत्या कर उसे वहाँ फेंका गया था। मृतिका के शरीर पर गहरे जख्म मिले हैं। गर्दन और पेट में गंभीर चोट है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान भी कर रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या किसने और किन कारणों से की इसका पता लगाया जा रहा है। सुनसान इलाका होने के कारण शव को सुअरों ने भी बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया था।

Next Post

एसएफआरआई की बंद सरकारी बिल्डिंग में चोरी

Sun Mar 8 , 2026
जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत राज्य वन अनुसंधान संस्थान (एसएफआरआई) की बंद पड़ी सरकारी बिल्डिंग का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान पार कर दिया है। पुलिस ने डिप्टी रेंजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्वारीघाट स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी गोपाल सिंह ठाकुर (69) […]

You May Like

Play sound