एसएफआरआई की बंद सरकारी बिल्डिंग में चोरी

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत राज्य वन अनुसंधान संस्थान (एसएफआरआई) की बंद पड़ी सरकारी बिल्डिंग का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान पार कर दिया है। पुलिस ने डिप्टी रेंजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि ग्वारीघाट स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी गोपाल सिंह ठाकुर (69) एस.एफ.आर.आई. में डिप्टी रेंजर के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि डायरेक्टर बंगले के सामने स्थित ‘सी-4’ बिल्डिंग पिछले करीब एक साल से बंद पड़ी थी। चोरी का पता तब चला जब डायरेक्टर बंगले में काम करने वाली बबीता भूमिया ने देखा कि बिल्डिंग के पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। उसने तुरंत इसकी सूचना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को दी। जब डिप्टी रेंजर गोपाल सिंह और धर्मेंद्र सिंह ने अंदर जाकर मुआयना किया, तो कमरे बिखरे हुए थे और कीमती सामान गायब था।

चोरों ने बिल्डिंग के अंदर से 8 सीलिंग फैन, 2 एग्जॉस्ट फैन, 3 गीजर,16 टोटी, 2 बैटरी और 1 इन्वर्टर पार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Next Post

हथियारों से लैस दो पक्ष भिड़े 

Sun Mar 8 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत कोरी मोहल्ला पिसनहारी मढ़िया में हथियारों से लैस दो पक्ष भिड़ गए। चाकू के साथ डंडे चले‌। पुलिस ने बताया कि कोरी मोहल्ला निवासी शुभम के.सी. कोरी (30) पेशे से अधिवक्ता हैं, बीती रात जब वे अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे, तब नितिन और […]

You May Like