इंदौर: मांडव नालछा सब रेंज से एक लगभग 9 माह के तेंदुए को रेस्क्यू किया गया है. जानकारी के अनुसार, यह तेंदुआ काफी बीमार अवस्था में पाया गया था और उसकी हालत चिंताजनक थी.रेस्क्यू के बाद टीम ने तेंदुए का प्राथमिक उपचार किया. चिड़ियाघर प्रभारी के मुताबिक इलाज के दौरान उसकी स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला.
वन्यजीव विशेषज्ञ और चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि बीमारी के कारण तेंदुआ बेहद कमजोर और अस्वस्थ नजर आ रहा था. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी देखभाल जारी रखी गई. हालांकि, स्थानीय स्तर पर उसे रखने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण तेंदुए को आगे के बेहतर इलाज और देखभाल के लिए भोपाल भेज दिया गया है. वहां विशेषज्ञों की निगरानी में उसका उपचार जारी रहेगा.
