बालमपुर के जंगल में लगी आग, भोपाल से आई फायर ब्रिगेड 

सलामतपुर।

सोमवार दोपहर के समय भोपाल विदिशा स्टेट हाइव 18 बालमपुर के घने जंगलों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेज़ी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय वन विभाग के कर्मचारियों और वन समिति के सदस्यों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन आग बेकाबू होती चली गई। घटना की जानकारी तत्काल भोपाल फायर ब्रिगेड स्टेशन पर दी गई। सूचना मिलते ही भोपाल से फायर ब्रिगेड की टीम रवाना हुई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, आग फैलने की मुख्य वजह तेज़ गर्मी और सूखी घास पत्ते हो सकती है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 से लगा हुआ बालमपुर घाटी के आसपास क्षेत्र में बड़े स्तर पर जंगल एरिया फैला हुआ है। यहां पर हर साल गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं। जिन्हें रोकने के कोई उपाय नही किये जाते हैं। और आगजनी की घटनाओं के दौरान मौके पर फायर ब्रिगेड की कमी भी खलती है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी (खेल) चैम्पियनशिप-2024 का किया शुभारंभ

Mon Mar 24 , 2025
— *देश भर के केन्द्रीय शस्त्र पुलिस बल, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक पुरुष एवं महिला पुलिस कार्मिक ले रहे हैं भाग* इन्दौर, 24 मार्च 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के रेवती रेंज में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी (खेल) चैम्पियनशिप-2024 का शुभारंभ […]

You May Like