नेपाल त्रासदी में मौतों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 626, खराब मौसम के चलते रेस्क्यू पर रोक

काठमांडू, नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल सरकार ने फिलहाल विदेशी मदद लेने से इनकार किया है।

नेपाल में मृतकों की संख्या 626 के पार पहुंच चुकी है। नेपाल के त्रिशूली में भारी बारिश के कारण मौसम खराब हो गया है और हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है, इसलिए बचाव अभियान को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए एहतियात के तौर पर आस-पास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मध्य नेपाल के प्रभावित जिलों में बचाव अभियान जारी है। नेपाल सेना और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों की टीमें फंसे हुए लोगों तक पहुंचने और जो लोग नहीं बच पाए, उनके शव निकालने के लिए तेजी से काम कर रही हैं।

Next Post

भरथरी पुल पर डम्फर ने कार को टक्कर मारी

Sat Aug 29 , 2026
ग्वालियर: डबरा में भरथरी पुल के ऊपर डम्फर ने एक कार को टक्कर मार दी। कार को डम्फर लम्बी दूरी तक घसीटते ले गया।झाड़ोली निवासी कार चालक सुनील गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like