तहसीलदार के ड्राइवर ने बड़े भाई को पीटा

इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने तब हिंसक रूप ले लिया जब तहसीलदार की गाड़ी वाले युवक ने अपने ही बड़े भाई के साथ जमकर मारपीट की. आरोपी ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि कमर से बेल्ट निकालकर बड़े भाई पर हमला कर दिया. सिर, पीठ और भुजा में चोट लगने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है.

घटना बाबू मुराई कॉलोनी की है, पीड़ित भारत कैलवा ने शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई विकास कैलवा तहसीलदार की सरकारी गाड़ी चलाता है. सोमवार को वह अचानक घर आया और आते ही गाली-गलौज करने लगा. जब भारत ने विरोध किया तो विकास ने अपनी बेल्ट निकाल ली और उसकी पिटाई शुरू कर दी. मारपीट के दौरान भारत के दाहिने हाथ, पीठ और सिर में चोट आई.

भारत के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाला योगेश और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया. इसके बाद भी आरोपी विकास ने धमकी दी कि आज तो बच गया, अगली बार जान से खत्म कर दूंगा. एरोड्रम थाना प्रभारी वरुण सिंह ने बताया कि विकास के खिलाफ मारपीट और धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब घटना की पुष्टि के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी में है. पुलिस को यह भी पता चला है कि भाइयों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है. इस पर भी जांच की जा रही है

Next Post

रील बनाने के चक्कर मे ट्रैफिक में बनने लगे बाधा, पुलिस ने की कार्रवाई

Wed Jul 2 , 2025
इंदौर:द्वारकापुरी इलाके में रील बनाने के चक्कर मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की हैं.द्वारकापुरी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि घटना फूटी कोठी ब्रिज की है, जहां अयान पिता जाकिर हुसैन निवासी सहयोग नगर और तोसिफ पिता फिरोज खान नि-वासी ए […]

You May Like