रील बनाने के चक्कर मे ट्रैफिक में बनने लगे बाधा, पुलिस ने की कार्रवाई

इंदौर:द्वारकापुरी इलाके में रील बनाने के चक्कर मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की हैं.द्वारकापुरी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि घटना फूटी कोठी ब्रिज की है, जहां अयान पिता जाकिर हुसैन निवासी सहयोग नगर और तोसिफ पिता फिरोज खान नि-वासी ए चंदन नगर स्कॉर्पियो क्रमा-क एमपी 04-सीक्यू-9387 पर बैठकर वीडियो शूट कर रहे थे.

इस दौरान एक युवक बोनट पर बैठा था, जबकि दूसरा मोबाइल से वीडियो बना रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब युवकों को हटने के लिए कहा गया, तो वे खुद को यू-ट्यूबर बताकर बहस करने लगे. जिसके बाद पुलिस दोनों युवकों को थाने लाई और स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया. अयान और तोसि-फ पर ट्रैफिक बाधित करने और नियमों के उल्लंघन के तहत चालानी कार्रवाई की गई है.

Next Post

क्वार्टर में मगरमच्छ घुसा, दहशत में आई महिला

Wed Jul 2 , 2025
जबलपुर: आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) के कर्मचारी क्वार्टर में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया‌।जानकारी के मुताबिक मिलन मंदिर के पास बने ओएफके क्वार्टर में प्रीति दाहिया में रहती है, जिनके पति सुबह रोजाना की तरह फैक्ट्री गए हुए थे और बच्चे स्कूल चले गए थे तभी मगरमच्छ घुस गया‌। […]

You May Like