
उज्जैन। इंदौररोड पर में रविवार को नाबालिग नहाने के लिये उतारा था लेकिन वापस बाहर नहीं आया। उसके डूबने की खबर मिलने पर पुलिस और होमगार्ड की टीम तलाश के लिये पहुंची। लेकिन कुछ पता नहीं चला था सोमवार को दोबारा से तलाशी अभियान शुरू किया गया और दोपहर में बालक का शव बाहर निकाल लिया गया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि से इंदौर रोड स्थित ग्राम निनौरा के पास तालाब में दीपक पिता मनोज 14 साल निवासी निनौरा के डूबने की सूचना मिली थी। तलाशी अभियान के लिये एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया।
करीब 6 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन डूबने नाबालिग नहीं मिल पाया। उसके डूबने की सही जगह भी सामने नहीं आ पाई थी। सोमवार को उसकी तलाश में दूसरी बार सर्चिंग शुरू की गई दोपहर 12 बजे के लगभग होमगार्ड जवानों द्वारा बालक का शव बाहर निकाल लिया। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम के पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया जा रहा था कि बालक घर से भैंस चराने के लिए निकला था इस दौरान वह तालाब में नहाने के लिए उतर गया था उसके कपड़े और चप्पल तालाब किनारे मिले थे।
