अतिक्रमण पर सख्ती: नपा का विशेष अभियान, दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई

इटारसी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद की राजस्व शाखा ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया। परिषद की टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त इलाकों में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर सामान फैलाकर आवागमन बाधित करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों से 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया, वहीं कई स्थानों से सड़क किनारे रखा अवैध सामान भी हटाया गया।

नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

परिषद ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण से बचें। नागरिकों के सहयोग से ही शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन संभव हो।

Next Post

आदिवासी महिला की पैतृक भूमि हड़पने के प्रकरण में पप्पू दीक्षित गिरफ्तार, अनुपम फरार

Fri Jan 16 , 2026
पन्ना। पन्ना पुलिस द्वारा अनुसूचित जनजाति की महिला की पैतृक भूमि को छल-कपट, धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से हड़पने के गंभीर प्रकरण का पर्दाफाश किया गया है। विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण एवं ठोस साक्ष्य सामने आने पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।