पुलिस लाइन में अफसर-जवानों ने खेली होली

ग्वालियर। होली के दौरान 72 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस अफसरों और जवानों ने होली का उत्सव मनाया। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी रंग-गुलाल में सराबोर नजर आए और डीजे पर होली गीतों पर जमकर नाचे। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देकर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद अफसरों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया।

कार्यक्रम में आयो नंदगांव से होली खेलन सहित कई होली गीतों पर एसएसपी, एएसपी, सीएसपी, डीएसपी और महिला पुलिस अधिकारी भी थिरकते नजर आए। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने लगातार 72 घंटे ड्यूटी की थी। परंपरा के अनुसार पुलिसकर्मी होली के अगले दिन पुलिस लाइन में सामूहिक रूप से उत्सव मनाते हैं।

पुलिस लाइन में होली समारोह के लिए विशेष पंडाल बनाया गया था। इसमें आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी, जबकि बाद में जवानों के लिए कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के दौरान डीजे पर रंग बरसे, होरी खेले रघुवीरा और अन्य होली गीत बजाए गए। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने ढोलक और हारमोनियम पर पारंपरिक होली गीत भी गाए।

Next Post

होली के बाद निगम ने चकाचक किया शहर

Thu Mar 5 , 2026
ग्वालियर। रंगों एवं गुलाल के पर्व होली के त्यौहार बीत जाने के बाद आज नगर निगम ग्वालियर ने साफ-सफाई अभियान चलाकर सडकों और कालोनियों को स्वच्छ किया। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के नेतृत्व में स्वच्छता विभाग की कमान संम्हाल रहे अपर आयुक्त प्रतीक राव के निर्देशों पर आज निगम […]

You May Like