आयुक्त ने लिया रेवती रेंज पहाड़ी का जायजा

ट्रीटेड वॉटर से सिंचाई करने के दिए निर्देश

इंदौर: नगर निगम ने बारिश में शहर के रेवती रेंज पहाड़ी पर हजारों की संख्या में पौधरोपण किया था. उक्त पौधों की साज सम्भाल को लेकर आज निगम आयुक्त ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गर्मी के चलते सूखने से बचाने के लिए ट्रीटेड वॉटर से सिंचाई के निर्देश दिए.निगमायुक्त शिवम वर्मा द्वारा रेवती रेंज पहाड़ी का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृक्षारोपण के पश्चात वृक्षों की देखभाल, सिंचाई, विद्युत तथा सुरक्षा हेतु तार फेंसिंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

ट्री टेड वाटर के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए वृक्षों की सिंचाई की स्थाई व्यवस्था की जानकारी ली. पौधों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम द्वारा कबीटखेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट से रेवती रेंज तक पाइपलाइन बिछाने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है. यह जानकारी अधिकारियों द्वार दी गई. वर्तमान में नगर निगम द्वारा वृक्षों की सिंचाई के लिए बोरिंग किए जा रहे हैं, साथ ही पानी के टैंकरों से भी सिंचाई की जा रही है. निरीक्षण के दौरान जनकार्य व उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर, उद्यान अधिकारी नागेंद्रसिंह भदौरिया, झोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

अपहरण कांड में तहसीलदार को हटाया, भू अभिलेख में अटैच

Fri Feb 7 , 2025
जनपद सीईओ के प्रेम प्रसंग में अपहरण की वारदात इंदौर: नीमच में फिल्मी स्टाइल में अपहरण करने के मामले में कलेक्टर ने इंदौर में तहसीलदार जगदीश रंधावा को हटा दिया है. उन्हें फिलहाल जांच होने तक भू अभिलेख कार्यालय अटैच किया है. वहीं दूसरी ओर रंधावा और 5 पांच पटवारियों […]

You May Like