अधिकारी कर्मचारी क्रिकेट प्रतियोगिता में सीहोर बना विजेता

सीहोर। बारहवीं सम्भाग स्तरीय अधिकारी कर्मचारी शिक्षा विभाग क्रिकेट प्रतियोगिता का फायनल मैच सीहोर एवं रायसेन के मध्य हुआ, जिसमें सीहोर ने रायसेन को चार विकिट से पराजित किया. फायनल मैच में मेन ऑफ द मैच शाहिद अफजाल सीहोर मैन आफ द सिरिज विजय वर्मा सीहोर, वेस्ट बॉलर कृपाल वर्मा सीहोर एवं जोवेब रायसेन को वेस्ट मेन का पुरुस्कार दिया गया. अब सम्भागीय टीम का गठन किया जाएगा जो छतरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे. पुरुस्कार वितरण समारोह में शैलेश शुक्ला, राजेश घड़लो, एचएस निमजे, अताउल्लाह खान, आशीष शर्मा, शैलेन्द्र पहलवान, अतुल तिवारी, माधव यादव आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नागिया द्वारा किया गया.

 

Next Post

अवैध रेत खनन पर एक्शन, मशीनें जब्त

Sun Apr 5 , 2026
सीहोर/ भैरूंदा। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए भैरूंदा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. सीलकंठ घाट सहित विभिन्न स्थानों पर संयुक्त टीम ने दबिश देकर जेसीबी, पोकलेन, लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कई मशीनें जब्त की हैं, जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया […]

You May Like