सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

खंडवा। जिले में सराफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे, थाना प्रभारी कोतवाली प्रवीण आर्य सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी मौजूद रहे।

बैठक में व्यापारियों को दुकानों में सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, रिकॉर्डिंग सुरक्षा, सायरन एवं अलार्म सिस्टम, निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती, कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन तथा शटर और लॉकिंग सिस्टम को मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही बाजार क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने एवं संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से सुरक्षा एसओपी का पालन करने तथा डायल-112 सहित पुलिस से सतत समन्वय बनाए रखने को कहा। इसी क्रम में मूंदी, हरसूद एवं मुख्यालय अनुभाग में भी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारियों और व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Next Post

धामनिया रोड पर दर्दनाक हादसा, गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की मौत, कार चालक फरार

Mon May 18 , 2026
नीमच। जिले के धामनिया रोड पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पारस कुमावत पिता शंभूलाल कुमावत निवासी छोटी सादड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पारस कुमावत रोजाना की तरह […]

You May Like