
जबलपुर। देवताल से मेडिकल रोड पर एक बार फिर अतिक्रमण होने लगे हैं। दरअसल 2019 में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने मदन महल पहाड़ी से भारी मात्रा में अतिक्रमण हटाकर विस्थापित लोगों को तिलहरी में बसाया था और दोबारा अतिक्रमण ना हो इसके लिए मैन रोड से फुटपाथ और स्पेशल लोहे की फैंसिंग की गई थी। लेकिन यहां देवताल से मेडिकल रोड पर अतिक्रमण होने लगे। यहां फैंसिंग के सहारे बांस और कपड़े की टपरिया बना ली गई है। जाली काटकर पहाड़ी पर लगे पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचा रहीं हैं। स्थानीय गजेन्द्र दुबे का कहना है कि अगर अभी से ध्यान नहीं दिया गया तो फिर यहां अतिक्रमण स्थाई रूप से जम जायेंगे और नगर निगम के लिए सर दर्द बनेगा ।
