नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन सोमवार, 5 अक्टूबर को भी जारी रहा। पुलिस ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर जंतर-मंतर के आसपास बैरिकेडिंग कर रखी थी। नई दिल्ली जिला क्षेत्र में धारा 163 लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंचते रहे।
इस दौरान छत्तीसगढ़ से पहुंचे महंत नाम के एक प्रदर्शनकारी ने महात्मा गांधी की वेशभूषा में विरोध दर्ज कराया। उन्होंने खुद को एमए, पॉलिटिकल साइंस बताया। उनके हाथ में खुदीराम बोस के विचारों वाला एक प्रिंटआउट था, जिसमें लोगों से संघर्ष में साथ देने और काम करने वालों का मनोबल बढ़ाने का संदेश दिया गया था।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के बाद शनिवार और रविवार को भी विरोध जारी रहा। सोमवार को जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों की आवाजाही बनी रही। अलग-अलग पोस्टर और संदेशों के जरिए प्रदर्शनकारी चुनावी प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर अपना विरोध जताते नजर आए।
