चार दिवसीय छठ पर्व सुबह से हुआ शुरू, अस्त होते सूर्य को दिया जाएगा अर्ध्य

ग्वालियर: ऊर्जा, शक्ति, प्रकाश, ज्योतिष में ग्रहों के राजा, आत्मा एवं पिता के कारक माने जाने वाले सूर्य को केंद्र मानकर आज 25 अक्टूबर शनिवार से छठ पूजा का तप पर्व प्रारंभ हुआ। चार दिनों तक चलती छठ पूजा, के पहले दिन आज शनिवार को चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय, दूसरे दिन 26 अक्टूबर रविवार को खरना, तीसरे दिन 27 अक्टूबर सोमवार को मुख्य पर्व संध्या डूबते सूर्य को अर्ध और फिर 28 अक्टूबर मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य होगा।

आज पहले दिन नहाय-खाय से शुरुआत हुई। जिसके बाद दूसरे दिन खरना होगा। तीसरे दिन शाम को डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा, और चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को अघ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।

Next Post

16 वर्षीय किशोरी घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता

Sat Oct 25 , 2025
ग्वालियर: एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हो गई। घटना चीनोर इलाके की है। पांच दिन तक खोजबीन करने के बाद भी परिजनों को जब बिटिया का कुछ पता नहीं लगा, तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की, जिनके द्वारा सोशल मीडिया फ्रेंड पर अपनी बिटिया को […]

You May Like