धार रोड पर खड़े ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

इंदौर: धार रोड ग्रैंड माचल के पास सोमवार तड़के खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई. हादसे के समय ड्राइवर केबिन में सो रहा था, लेकिन लपटें उठती देख उसने बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली. सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया.

घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है, जब ट्रक नम्बर एमपी 09 जीजी 0537 में आग भड़क उठी. ड्राइवर दीपक ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने एक टैंकर पानी डालकर आग पर काबू पाया. आग से ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया. ट्रक मालिक सोहनलाल रघुवंशी ने पुलिलस को बताया कि ट्रक खाली खड़ा था और आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Next Post

सिमरोल के कुंड में डूबने से तीन बेटियों के पिता की मौत

Mon Aug 4 , 2025
इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र में रविवार को घूमने और नहाने गए युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई. मृतक तैरना नहीं जानता था, लेकिन फिर भी गहरे पानी में उतर गया. हादसे के समय उसके साथ मौजूद दोस्त और आसपास खड़े कुछ लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन कोई […]

You May Like