सिमरोल के कुंड में डूबने से तीन बेटियों के पिता की मौत

इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र में रविवार को घूमने और नहाने गए युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई. मृतक तैरना नहीं जानता था, लेकिन फिर भी गहरे पानी में उतर गया. हादसे के समय उसके साथ मौजूद दोस्त और आसपास खड़े कुछ लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन कोई भी समय रहते उसे बचा नहीं सका.मृतक की पहचान खजराना में रहने वाले 26 वर्षीय मोहसिन पिता रहमान खान के रूप में हुई है.

वह स्क्रैप का काम करता था और उसके परिवार में पत्नी के साथ 9, 7 और 2 साल की तीन बेटियां हैं. पिता का पहले ही निधन हो चुका है, घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि मोहसिन अपने दोस्तों अनवर खान, वाहिद खान, हबीब और अन्य के साथ सिमरोल क्षेत्र स्थित रोशिया बाबा दरगाह के पास बने कुंड पर पहुंचा था.

नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में समाता चला गया. कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद से मोहसिन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ युवक मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, जबकि कोई भी तुरंत पानी में उतरकर मदद नहीं कर सका, अगर उसी समय उसकी कोई मदद करता तो शायद हादसा टल जाता.फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Next Post

भिंड में IG और DIG ने ली अपराध समीक्षा बैठक

Mon Aug 4 , 2025
भिंड: भिंड में आज सचिन अतुलकर पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन एवं सुनील जैन उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस कंट्रोलरूम भिण्ड में अपराध समीक्षा सम्बन्धी बैठक ली गयी जिसमें डा. असित यादव पुलिस अधीक्षक भिण्ड, संजीव पाठक अति. पुलिस अधीक्षक भिण्ड, समस्त अनुविभागीय अधिकारीगण व थाना प्रभारीगण मौजूद रहे। बैठक में […]

You May Like