पेरिस 07 जून (वार्ता) अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने शनिवार को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेले गये फाइनल मुकाबले में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराकर अपने करियर का पहला फ्रेंच ओपन का खिताब जीता।
आज यहां खेले गये महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबल में अमेरिका की दूसरी वरीयता प्राप्त गॉफ ने बेलारूस की सबालेंका की गलतियों का फायदा उठाते 6-7 (5-7) 6-2 6-4 से जीत दर्ज की।
यह 21 वर्षीय गॉफ के करियर की दूसरी ग्रैंड स्लैम जीत है।
इससे पहले उन्होंने 2023 में बेलारूस की सबालेंका को हराकर जीते गए यूएस ओपन खिताब में जीता था।
मैच के बाद गॉफ ने कहा, “ईमानदारी से कहूँ तो मुझे नहीं लगता था कि मैं ऐसा कर पाऊँगी।
”
वहीं सबालेंका ने कहा,“यह बहुत दुखदायी है।
कोको को बधाई – वह मुझसे बेहतर खिलाड़ी है मैं तो अपना पहला रोलांड गैरोस खिताब जीतने का प्रयास कर रही थी।
