नई दिल्ली (वार्ता) भारत की यात्रा पर आए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और द्विपक्षीय रणनीतिक संबंध की प्रगति में उनके योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक पर श्री लैमी के साथ बैठक की तस्वीर साझा की और कहा कि उन्हें ब्रिटेन के विदेश मंत्री के साथ मिलकर प्रसन्नता हुई।
श्री मोदी ने भारत- ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी में उल्लेखनीय प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की और कहा कि दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को हाल ही में संपन्न मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के जरिए और मजबूती मिली है।
प्रधानमंत्री ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ब्रिटेन के समर्थन की भी सराहना की।
