25 निगम कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एएचओ, जेडएचओ, डब्ल्यूएचओ, सुपरवाइजर के वेतन काटने के निर्देश

ग्वालियर। नालों की सफाई व्यवस्था जानने के लिए निगम सभापति मनोज तोमर ने क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण में नाले गंदे मिले, कम्पू थाने के सामने सभापति ने कर्मचारियों की हाजिरी ली, जिसमें 25 कर्मचारी गायब मिले। सभापति ने गायब कर्मचारियों सहित एएचओ, जेडएचओ, डब्ल्यूएचओ, सुपरवाइजर के वेतन काटने के नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय को निर्देश दिए हैं।

सभापति मनोज तोमर ने निगम क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त मुकेश बंसल एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव के साथ कम्पू थाने पर सभी कर्मचारियों की हाजिरी ली। हाजिरी के दौरान 25 कर्मचारी अनुपस्थित  मिले। इनमें से एक कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहा है। सभापति ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले एएचओ, जेडएचओ, डब्ल्यूएचओ, सुपरवाइजर का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बीट के हिसाब से सभी कर्मचारियों की हाजिरी लगाई जाए। बीट में बोर्ड लगाए जाएं जिस पर अधिकारी एवं कर्मचारियों के नाम अंकित हों, जिससे क्षेत्रवासियों को पता चल सकें कि उनके क्षेत्र में कौन कर्मचारी सफाई कर रहा है। इसके साथ ही सफाई कर्मचारी मोहल्ले वालों से पंचनामा बनवाकर लाएं कि वह उनके क्षेत्र में सफाई कर रहे हैं।

Next Post

ग्वालियर में आज होगा 3.64 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Fri May 15 , 2026
ग्वालियर। शहर के उपनगर क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज शुक्रवार को 3 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन विकास परियोजनाओं में सड़क, नाली, सीसी रोड, पार्क, सामुदायिक भवन और बाउंड्री वॉल […]

You May Like

मनोरंजन