
नई दिल्ली 18 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी लौटने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा जबकि मूंग दाल सस्ती हो गई वहीं अन्य जिंसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा 23 रिंगिट बढ़कर 4087 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.04 सेंट की बढ़त के साथ 54.82 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। सूरजमुखी तेल 147 रुपये, सोया रिफाइंड 146 रुपये और पाम ऑयल 334 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया जबकि सरसों तेल, मूंगफली तेल और वनस्पति तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मूंग दाल में 120 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-
दाल-दलहन : चना 5700-5900, दाल चना 6700-6800, मसूर काली 7600-7700, मूंग दाल 9350-9450, उड़द दाल 9300-9400, अरहर दाल 8600-8700 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2950-3050 रुपये और चावल 3650-3750 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4500-4600, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4400-4500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
खाद्य तेल : सरसों तेल 16849 रुपये, मूंगफली तेल 17948 रुपये, सूरजमुखी तेल 15751 रुपये, सोया रिफाइंड 13919 रुपये, पाम ऑयल 13000 रुपये और वनस्पति तेल 14666 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।
